बाल झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय - Hair Fall Control Tips in Hindi

 नारियल का दूध है बालों के झड़ने का इलाज - Coconut milk controls hair fall in Hindi

सामग्री -

1 कप नारियल का दूध।

विधि -

आप नारियल का दूध घर में भी बना सकते हैं। नारियल को या तो कस लें या पीस लें और उसे दूध के साथ मिला दें।

अब हेयर डाई ब्रश से नारियल के दूध को जड़ों में लगाएं।

अब अपने सिर को तौलिये से ढक लें और लगभग 20 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें।

20 मिनट के बाद तौलिया को हटा दें और अपने बालों को ठंडे पानी से धो लें।

पानी से धोने के बाद बालो को शैम्पू से धोएं।

नारियल के दूध का इस्तेमाल कब करें -

आप इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक बार ज़रूर करें।

बालों को झड़ने से रोकने के लिए नारियल के दूध के फायदे -

नारियल का दूध विटामिन ई और वसा से समृद्ध है जो आपके बालों को नमी देता है साथ ही स्वस्थ भी रखता है। दूध पोटेशियम से समृद्ध होता है और इसमें अन्य महत्वपूर्ण घटक भी पाए जाते है जो बालों को बढ़ाने के लिए बेहद लाभकारी है। नारियल का दूध प्रोटीन, वसा और खनिजों जैसे पोटेशियम से समृद्ध होता है। इस प्रकार, नारियल के दूध से आप अपने बालों को धोकर झड़ने से बचा सकते हैं। नारियल के तेल में भी इसी तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे जड़ें आपकी मजबूत होती हैं और दो मुहें बाल  भी नहीं होते। इस तेल के साथ नियमित रूप से अपने बालों में मसाज करने से बाल झड़ते नहीं हैं। आप नारियल को कस लें और दूध के साथ कसे नारियल को मिला लें साथ ही इसमें थोड़ा पानी भी डालें। इसमें जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो बालों को झड़ने से बचाते हैं।


बालों को झड़ने से रोकने के लिए एलो वेरा है लाभदायक - Aloe vera benefits for hair fall in Hindi

सामग्री -

एलो वेरा पौधे के पत्ते (या डंठल भी)।

विधि  -

एलो वेरा बालों को बढ़ाने के लिए एक पारंपरिक तरीका है

एलो वेरा के पाते या डंठल में से गूदे को निकालें और अपने बालों को गूदे से रगड़ें।  

गूदे को लगाने के बाद अपनी जड़ों में मसाज करें।

इसे लगभग 15 मिनट तक छोड़ दें,फिर ठंडे पानी से बालों को धोएं।

कोशिश करें कि गूदे को लगाने से पहले आपके बाल धुले हुए हों।

एलो वेरा का इस्तेमाल कब करें –

इस प्रक्रिया को हफ्ते में तीन बार दोहराएं। सुबह अपने बालों में एलो वेरा के गूदे को लगाएं।

बालों को झड़ने से रोकने के लिए एलो वेरा के फायदे –

जड़ों और बालों के PH स्तर को संतुलित रखने में एलो वेरा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह जड़ों के अंदर तक जाकर बालों को झड़ने से रोकता है। (और पढ़ें - एलोवेरा के फायदे)

सावधानी -

एलो वेरा को तोड़ने के बाद निकलने वाले पीले रंग के पदार्थ में विषाक्त पदार्थ पाए जाते हैं। अगर आप उसे अपनी त्वचा पर लगाते हैं तो पीला पदार्थ आपकी त्वचा पर खुजली पैदा कर सकता है। एलो वेरा के गूदे को निकालने से पहले आप पौधे को उबाल लें जिससे सभी विषाक्त पदार्थ खत्म हो जाएँ।



टिप्पणियाँ